13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालबूथ चलो, गाँव चलो’ अभियान के तहत भोपाल जिले में ग्राम पंचायत...

बूथ चलो, गाँव चलो’ अभियान के तहत भोपाल जिले में ग्राम पंचायत कांग्रेस समिति का गठन—जीतू पटवारी की उपस्थिति में किया गया विधिवत शुभारंभ

Published on

भोपाल।
‘बूथ चलो, गाँव चलो’ अभियान के तहत भोपाल जिले की केडिया देव ग्राम पंचायत में आज जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष की सहमति से ग्राम पंचायत कांग्रेस समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण भोपाल के अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी  अरुण श्रीवास्तव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी  नरेश ज्ञानचंदानी, प्रदेश प्रवक्ता  राहुल राज, किसान कांग्रेस अध्यक्ष  राम मेहर एवं अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

Read Also: सावधान! क्या आपको भी है तेज सिरदर्द और गर्दन में अकड़न? Meningitis (दिमागी बुखार) के ये 5 लक्षण हो सकते हैं जानलेवा!

कार्यक्रम के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण भोपाल के तत्वावधान में ग्राम टीला खेड़ी में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों ने सिंचाई, समर्थन मूल्य, खाद-बीज, बिजली और अन्य कृषि संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष श्री पटवारी ने किसानों की बातों को गंभीरता से सुना और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। प्रदेश कांग्रेस ने आगामी दो महीनों में प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तरीय कांग्रेस समितियों के गठन और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...