14 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालकरोंद में एक ही चैंबर से पानी और सीवेज लाइन, दूषित पानी...

करोंद में एक ही चैंबर से पानी और सीवेज लाइन, दूषित पानी की आशंका—कांग्रेस ने जताया विरोध, नगर निगम से तत्काल समाधान की मांग

Published on

भोपाल।
भोपाल के करोंद क्षेत्र में पानी और सीवेज लाइन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां एक ही चैंबर से पेयजल और सीवेज की लाइनें गुजारी गई हैं, जिससे नलों में दूषित पानी की सप्लाई होने का खतरा बना हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में स्थानीय पार्षदों एवं नागरिकों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर आरोप लगाया कि लंबे समय से इस समस्या की शिकायत की जा रही है, लेकिन नगर निगम ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो भोपाल भी इंदौर के भागीरथपुरा जैसी स्थिति की ओर बढ़ सकता है।

इंदौर की घटना के बाद भोपाल नगर निगम भी अलर्ट मोड पर है। महापौर मालती राय ने सब इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और सुपरवाइजरों को अपने क्षेत्रों में निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री को निगरानी रखते हुए जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। नगर निगम सूत्रों के अनुसार करोंद, ईदगाह हिल्स, 12 नंबर क्षेत्र सहित कई इलाकों में मटमैले और बदबूदार पानी की शिकायतें मिल रही हैं। कॉल सेंटर और सीएम हेल्पलाइन पर हर माह औसतन 10 शिकायतें दर्ज हो रही हैं।

Read Also: सावधान! क्या आपको भी है तेज सिरदर्द और गर्दन में अकड़न? Meningitis (दिमागी बुखार) के ये 5 लक्षण हो सकते हैं जानलेवा!

सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर उदित गर्ग के अनुसार, इंदौर घटना के बाद शहर में ओवरहेड टैंकों और घरों से 300 से अधिक पानी के सैंपल लिए गए हैं और जांच का कार्य जारी है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो नगर निगम आयुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा। मौके पर स्थानीय पार्षद एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...