11.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभोपालडॉ. मोहन भागवत का भोपाल प्रवास

डॉ. मोहन भागवत का भोपाल प्रवास

Published on

भोपाल।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को भोपाल पहुंचेंगे। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर चल रही देशव्यापी प्रवास श्रृंखला के अंतर्गत वे 2 और 3 जनवरी को मध्यभारत प्रांत के भोपाल विभाग केंद्र पर दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे समाज के विभिन्न वर्गों से सीधे संवाद करेंगे। इस प्रवास के दौरान कुल चार प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों का उद्देश्य संघ की 100 वर्षों की यात्रा, वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर विचार-विमर्श करना है। 2 जनवरी को सुबह 9:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रांत स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।

इसमें मध्यभारत प्रांत के 31 जिलों से शिक्षा, सेवा, नवाचार और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा शामिल होंगे। इसी दिन शाम 5:30 बजे रविन्द्र भवन के हंस ध्वनि सभागार में प्रमुखजन गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और व्यवसायिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व भाग लेंगे। 3 जनवरी को सुबह 9:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Read Also: सावधान! क्या आपको भी है तेज सिरदर्द और गर्दन में अकड़न? Meningitis (दिमागी बुखार) के ये 5 लक्षण हो सकते हैं जानलेवा!

वहीं शाम 5 बजे मातृशक्ति के साथ शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा होगी। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों में आरएसएस को लेकर रुचि और जिज्ञासा बढ़ी है। सरसंघचालक का यह प्रवास भोपाल के लिए एक महत्वपूर्ण वैचारिक और सामाजिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

Latest articles

उर्वशी और अनुश्री ने गायकी से समाँ बाँधा.

भोपाल की युवा गायिका अनुश्री संगमनेकर ने मन मोह लेने वाले गायन से जो...

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

More like this

उर्वशी और अनुश्री ने गायकी से समाँ बाँधा.

भोपाल की युवा गायिका अनुश्री संगमनेकर ने मन मोह लेने वाले गायन से जो...

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...