24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराष्ट्रीयबीएचईएल को तेलंगाना कर विभाग से न्यायिक आदेश, 183.77 करोड़ रुपये की...

बीएचईएल को तेलंगाना कर विभाग से न्यायिक आदेश, 183.77 करोड़ रुपये की मांग खारिज

Published on

नई दिल्ली।
सरकारी स्वामित्व वाली भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को तेलंगाना सरकार के वाणिज्य कर विभाग से राहत मिली है। कंपनी ने शेयर बाजार  के मुताबिक उसे सहायक आयुक्त (एसटी), वाणिज्य कर विभाग, तेलंगाना की ओर से एक न्यायिक आदेश प्राप्त हुआ है। यह आदेश 31 दिसंबर 2025 को सीजीएसटी/टीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 73 के तहत पारित किया गया है। यह आदेश वित्त वर्ष 2021-22 से संबंधित उस कारण बताओ नोटिस के संदर्भ में है, जिसमें 184.55 करोड़ रुपये की कर मांग उठाई गई थी, जिसकी जानकारी 19 सितंबर 2025 को दी गई थी।  

Read Also: दूषित पानी से मौतों पर मंत्री के बयान से सियासत गरमाई,महिला कांग्रेस ने मंत्री के सरकारी निवास का किया घेराव

सुत्रों अनुसार, निर्णायक प्राधिकारी ने कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए 183.77 करोड़ रुपये की कर मांग को ब्याज और जुर्माने सहित खारिज कर दिया है। हालांकि, शेष 1.43 करोड़ रुपये की मांग (जिसमें 0.78 करोड़ रुपये कर, 0.58 करोड़ रुपये ब्याज और 0.07 करोड़ रुपये जुर्माना शामिल है) को लेकर कंपनी अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अपील दायर करेगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश से किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण वित्तीय प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि मामला गुण-दोष के आधार पर मजबूत है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...