3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभोपाल52 दिनों के उत्सव का भव्य समापन: 20 लाख से ज्यादा लोगों...

52 दिनों के उत्सव का भव्य समापन: 20 लाख से ज्यादा लोगों ने रचा ‘भोजपाल मेला’ का नया इतिहासआज ‘भोजपुरी नाइट’ में गोलू राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू, भव्य आतिशबाजी के साथ विदा लेगा प्रदेश का सबसे बड़ा मेला

Published on

भोपाल. राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर बीते 52 दिनों से लगा खुशियों का कारवां अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। प्रदेश के सबसे बड़े ‘भोजपाल महोत्सव मेले’ का रविवार, 4 जनवरी को रंगारंग कार्यक्रमों और भव्य आतिशबाजी के साथ समापन होगा। इस बार मेले ने लोकप्रियता के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। पिछले 52 दिनों में भोपाल सहित सीहोर, रायसेन, विदिशा और मंडीदीप जैसे पड़ोसी जिलों से 20 लाख से अधिक लोग परिवार सहित मेला देखने पहुंचे।
गोलू राजा की ‘भोजपुरी नाइट’ समापन संध्या को यादगार बनाने के लिए भोजपुरी संगीत के दिग्गज और ‘शेरे बिहारे’ फेम गोलू राजा मंच संभालेंगे। बिहार के आरा से ताल्लुक रखने वाले गोलू राजा अपनी विशेष कजरी, पूर्वी और पारंपरिक मिठास के साथ ‘गवना करवल ए राजा जी’ और ‘निमिया के डाढ़ मैया’ जैसे हिट गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेला संरक्षक व सांसद आलोक शर्मा होंगे।

पूजा ठाकरे के बॉलीवुड गानों पर झूमा भोपाल
मेले की शनिवार शाम प्लेबैक सिंगर पूजा ठाकरे के नाम रही। पूजा ने अपनी सुरीली आवाज और लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने ‘केसरिया’, ‘चलेया’, ‘पारी हूँ मैं’ और ‘जब छाए मेरा जादू’ जैसे चार्टबस्टर गानों की झड़ी लगा दी। शाम 7.30 बजे मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी सहित पूरी समिति ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

साझा संस्कृति का प्रतीक बना मेला
मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “भोपाल और आसपास के जिलों के लोगों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया है। यह केवल एक व्यापारिक मेला नहीं, बल्कि हमारी साझा संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक बन चुका है।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

सफलता के पीछे इन ‘नायकों’ की मेहनत
मेले के सफल संचालन में मेला टीम के सदस्यों ने दिन-रात एक कर दिया। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में विकास वीरानी (संयोजक), हरीश कुमार राम (महामंत्री), वीरेंद्र तिवारी, विनय सिंह, महेंद्र नामदेव, केश कुमार शाह, अखिलेश नागर, मो. जाहिद खान, सुनील शाह, मधु भवनानी, चंदन वर्मा, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, भूपेंद्र सिंह, मो. रेहान खान, दीपक बैरागी, देवेंद्र चौकसे, सुनील वैष्णव, गौरव जैन, संदीप सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...