15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालठंड के चलते भोपाल में नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाओं...

ठंड के चलते भोपाल में नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाओं के समय में बदलाव—सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं लगेंगी कक्षाएं, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

Published on

भोपाल।
लगातार गिरते तापमान और ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से पहले संचालित नहीं की जाएंगी। जारी आदेश में कहा गया है कि तापमान में गिरावट के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। इस आदेश को कलेक्टर भोपाल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी विद्यालयों के प्राचार्य/प्रधानाध्यापकों को आदेश की प्रतिलिपि भेजकर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे बच्चों के स्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक कदम बताया है।

Latest articles

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

More like this

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...