13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालहजारों वर्षों से अखंड भारत में रहने वाले सभी लोग एक है...

हजारों वर्षों से अखंड भारत में रहने वाले सभी लोग एक है : भागवत

Published on

भोपाल।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि सामाजिक सद्भाव कोई नई अवधारणा नहीं है, बल्कि यह भारतीय समाज का स्वाभाविक गुण और हजारों वर्षों से चली आ रही परंपरा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विविधताओं के बावजूद भारत की मूल पहचान एकता है और अखंड भारत में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक ही है।
डॉ. भागवत भोपाल में आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून समाज को नियंत्रित कर सकता है, लेकिन समाज को जोड़कर रखने और आगे बढ़ाने का कार्य सद्भावना ही करती है। विविधता के बावजूद एकता को स्वीकार करना ही भारतीय समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।

बाहरी रूप से हम अलग दिखाई दे सकते हैं, लेकिन राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के स्तर पर हम सभी एक हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू कोई संज्ञा नहीं, बल्कि एक जीवन दृष्टि है। यह मत, पूजा पद्धति या जीवनशैली के आधार पर भेदभाव नहीं करता। समाज में भ्रम फैलाकर जनजातीय और अन्य वर्गों को यह कहकर तोड़ने का प्रयास किया गया कि वे अलग हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वे भी उसी भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। डॉ. भागवत ने कहा कि सद्भाव केवल संकट के समय ही नहीं, बल्कि हर समय बनाए रखना आवश्यक है।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

एक-दूसरे से मिलना, संवाद करना और एक-दूसरे के कार्यों को समझना सद्भाव की पहली शर्त है। समाज के सक्षम वर्ग को कमजोर वर्गों की सहायता करनी चाहिए, यही सामाजिक समरसता का मूल मंत्र है। इस अवसर पर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने संघ की तुलना भगवान शिव से करते हुए कहा कि संघ और शिव के भाव में अद्भुत समानता है। जैसे भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए विष पिया, वैसे ही संघ भी प्रतिदिन आरोपों, आलोचनाओं और विरोध का विष पीकर संयम, सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संघ समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रहा है, लेकिन यह आत्मचिंतन भी आवश्यक है कि हमने राष्ट्र और समाज के लिए क्या योगदान दिया। जन्म किसी भी जाति में हो, लेकिन पहचान अंततः हिंदू, सनातनी और भारतीय के रूप में ही होती है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...