22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड मध्यप्रदेश के 19 जिलों में स्कूलों की...

देश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड मध्यप्रदेश के 19 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Published on

भोपाल।
उत्तर भारत सहित पूरे देश में भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी है। मध्यप्रदेश में ठंड ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अत्यधिक ठंड को देखते हुए राज्य के 19 जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है। ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

राजस्थान के माउंट आबू में तीसरे दिन तापमान 0 डिग्री जयपुर। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय सड़कों, वाहनों और पेड़ों पर बर्फ की परत जम गई। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के निर्देश जारी किए हैं।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

आगरा में घना कोहरा, ताजमहल के नहीं हुए दीदार । उत्तर प्रदेश के आगरा में घने कोहरे के कारण ऐतिहासिक ताजमहल दिखाई नहीं दिया। कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम रही, जिससे पर्यटकों को मायूसी हाथ लगी। कोहरे का असर रेल और सड़क यातायात पर भी पड़ा। कई ट्रेनें देरी से चलीं, वहीं हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this