14.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल द्वारा डोबरा जागीर में दो दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित

बीएचईएल द्वारा डोबरा जागीर में दो दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित

Published on

भेल भोपाल।
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत बीएचईएल भोपाल द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला, डोबरा जागीर, विकास खण्ड फंदा (ग्रामीण), जिला भोपाल में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम दिवस मेडिकल कैंप आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। द्वितीय दिवस स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, योग एवं प्राणायाम के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को पोषक आहार का वितरण भी किया गया। यह दो दिवसीय शिविर महाप्रबंधक  टीयू सिंह एवं महाप्रबंधक श्रीमती पामिला सचदेव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

Read Also: Weight Gain Foods For Babies: ‘सूखे-पापड़’ जैसे दुबले बच्चों को बनाएं तंदुरुस्त! डॉक्टर ने बताए 5 सुपरफूड्स, जिनसे तेजी से बढ़ेगा वजन और हड्डियां…

कार्यक्रम में नगर प्रशासन विभाग के अपर महाप्रबंधक प्रशांत पाठक, उप महाप्रबंधक विनोद कुमार, प्रधान सम्पदा अधिकारी रमेश चंद्रा, अभियंता अभिनव शर्मा, चंद्रकांत विश्वकर्मा, देवेन्द्र प्रताप सिंह,  सत्य नारायण बाथम, जितेंद्र पाल सिंह, रामेश्वर सावले एवं  अर्जुन विश्वकर्मा  मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त कस्तूरबा चिकित्सालय से अपर महाप्रबंधक श्रीमती रश्मि परमहंस, अपर महाप्रबंधक श्रीमती आरती सिंह, अपर महाप्रबंधक  सुरेश मरकाम, डॉ. शौर्य सिंह एवं सुश्री पूर्णिमा दूबे की सहभागिता रही। कार्यक्रम में माध्यमिक शाला की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह एवं ग्राम सरपंच सुरेश परमार भी मौजूद रहे।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल के आगा क्लब में ‘सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026’ का भव्य आगाज

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित आगा क्लब में पांच दिवसीय 'सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026'...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...