13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालभेल कॉलेज में इंटर्नशिप और फील्डवर्क से विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर—...

भेल कॉलेज में इंटर्नशिप और फील्डवर्क से विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर— डॉ. सिंह

Published on

भेल भोपाल।
बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल, भोपाल में पद्माश्रीवास्तव ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर के तत्वावधान में इस वर्ष विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र–छात्राओं के लिए सहभागिता प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त संचालक डॉ. वीएस सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर नूतन कॉलेज, श्यामाप्रसाद मुखर्जी कॉलेज, एमवीएम कॉलेज तथा हमीदिया कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. वीएस सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में इंटर्नशिप और फील्डवर्क प्रोजेक्ट विद्यार्थियों के लिए रोजगार प्राप्ति का सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान के साथ यदि विद्यार्थी व्यवहारिक अनुभव भी अर्जित करते हैं, तो वे रोजगार के लिए अधिक सक्षम बनते हैं। फील्डवर्क और इंटर्नशिप से विषय की वास्तविक समझ विकसित होती है, जिससे छात्र आत्मविश्वास के साथ कार्यक्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक कभी सेवा-निवृत्त नहीं होता। डॉ. पद्माश्रीवास्तव ने अपने ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया है कि शिक्षण और शोध कार्य सतत प्रक्रिया है, जो समाज और विद्यार्थियों के हित में निरंतर चलती रहनी चाहिए।

Read Also: पूर्व केंद्रीय मंत्री कलमाड़ी का 81 वर्ष की उम्र में निधन

कार्यक्रम में आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव एवं जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. चारुलता श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जनभागीदारी समिति के सदस्य श्री तेजसिंह ठाकुर ने भेल महाविद्यालय के छात्र–छात्राओं को पद्माश्रीवास्तव ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि ऐसे संस्थान विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...