11.7 C
London
Tuesday, April 14, 2026
Homeराष्ट्रीयपूर्व केंद्रीय मंत्री कलमाड़ी का 81 वर्ष की उम्र में निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री कलमाड़ी का 81 वर्ष की उम्र में निधन

Published on

पुणे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। सुरेश कलमाड़ी का निधन पुणे के एक निजी अस्पताल में हुआ। बताया गया । सुरेश कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था। वह पुणे से चार बार लोकसभा सांसद रहे और केंद्र सरकार में संचार एवं खेल मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके थे। कलमाड़ी वर्ष 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष थे।

Read Also: Weight Gain Foods For Babies: ‘सूखे-पापड़’ जैसे दुबले बच्चों को बनाएं तंदुरुस्त! डॉक्टर ने बताए 5 सुपरफूड्स, जिनसे तेजी से बढ़ेगा वजन और हड्डियां…

कॉमनवेल्थ खेलों के आयोजन के दौरान उन पर भारी वित्तीय नियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इन आरोपों के चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। यह मामला देश के सबसे बड़े घोटालों में से एक माना गया। कलमाड़ी के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर कई राजनीतिक नेताओं और समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 44°C तक जाने के आसार

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, पारा 41.2°C पहुंचा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बादलों और...

जनगणना-2027 के तहत ‘स्व-गणना’ पहल की शुरुआत

हरिद्वार। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’...

बीएचईएल की 61वीं वार्षिक आम बैठक में सीएमडी ने शेयरधारकों को किया संबोधित

हरिद्वार। बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने कंपनी की 61वीं...

अध्यक्ष के नाम सौंपा सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन, गिफ्ट चयन में मनमानी पर उठे सवाल

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड पिपलानी, भोपाल के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित...

More like this

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...