13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में मकर संक्रांति पर संगीतमय सुंदरकांड, निःशुल्क चिकित्सा शिविर...

दादाजी धाम मंदिर में मकर संक्रांति पर संगीतमय सुंदरकांड, निःशुल्क चिकित्सा शिविर व इको-फ्रेंडली विशाल भंडारा

Published on

भोपाल।
जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी 2026 को सामाजिक मानव सेवा, आध्यात्मिक चेतना एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक दिवसीय विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ, निःशुल्क चिकित्सा शिविर तथा इको-फ्रेंडली विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 10 बजे पंडित राजेंद्र पलिया के सानिध्य में यजमानों द्वारा रुद्राभिषेक, पूजन, हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगी। इसके पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

प्रातः 11 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा, जिसकी प्रस्तुति नूपुर परिवार के सुप्रसिद्ध गायक श्री मुकेश राय (दिल्ली) द्वारा दी जाएगी। उनके साथ सहयोगी कलाकार यश, मेघा, निष्ठा, बबीता एवं विवेक अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन मानव सेवा की भावना के अंतर्गत मंदिर परिसर में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक थायरोकेयर के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर एवं वजन की निःशुल्क जांच की जाएगी।

इसके अतिरिक्त दोपहर 3 बजे से निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. शिखा नामदेव द्वारा परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की जाएँगी। शिविर में मधुमेह, उच्च व निम्न रक्तचाप, जोड़ों का दर्द, गठिया, सर्दी-खाँसी, श्वसन रोग, त्वचा रोग, उल्टी-दस्त, कब्ज, बवासीर, हृदय रोग, थायरॉइड एवं कैंसर (सहायक उपचार) से संबंधित परामर्श दिया जाएगा।

Read Also: पूर्व केंद्रीय मंत्री कलमाड़ी का 81 वर्ष की उम्र में निधन

इको-फ्रेंडली विशाल भंडारा दोपहर 1 बजे से इको-फ्रेंडली विशाल भंडारे का शुभारंभ होगा। भंडारे में प्लास्टिक या डिस्पोजेबल सामग्री का प्रयोग नहीं किया जाएगा। केवल स्टील की थाली एवं गिलास का उपयोग होगा तथा श्रद्धालु स्वयं बर्तन धोकर सेवा करेंगे। मंदिर प्रबंधन द्वारा वर्ष 2013 से निरंतर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ इस अनूठी पहल को संचालित किया जा रहा है।श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु मंदिर के पट प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुले रहेंगे।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...