7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यदूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

Published on

इंदौर।
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों लोगों के बीमार होने की घटना के विरोध में बुधवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर इंदौर में ऐतिहासिक “न्याय यात्रा” निकाली गई। इस यात्रा में महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की भारी सहभागिता देखने को मिली। न्याय यात्रा बड़ा गणपति चौराहे से प्रारंभ होकर राजबाड़ा चौक स्थित माँ अहिल्या बाई की प्रतिमा तक पहुंची। हाथों में तख्तियां लिए नागरिकों ने प्रशासनिक लापरवाही और प्रदेश की भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे तथा इंदौर के महापौर पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

इस अवसर पर कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष  उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती उषा नायडू, पूर्व सांसद श्रीमती मीनाक्षी नटराजन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय राहुल सिंह, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जयवर्धन सिंह, सचिन यादव, रवि जोशी, विधायक फूल सिंह बरैया, हनी बघेल, मोंटू सोलंकी, पंकज उपाध्याय, सत्यनारायण पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति, पूर्व राज्यसभा सांसद विजय लक्ष्मी साधो, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घंगोरिया, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, जिला अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, इंदौर ग्रामीण अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं संगठनात्मक इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए हरीश चौधरी ने कहा कि शुद्ध हवा और साफ पानी हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार इन दोनों को उपलब्ध कराने में विफल रही है। उन्होंने भागीरथपुरा की घटना को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कहा कि 22 वर्षों से प्रदेश और दशकों से नगर निगम व सांसद पद पर भाजपा का कब्जा होने के बावजूद इंदौर में नागरिकों को जहरीला पानी पीकर जान गंवानी पड़ी। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफे और महापौर पर एफआईआर की मांग की। नेता प्रतिपक्ष श्री  सिंघार ने कहा कि दूषित पानी, खराब सड़कों और अव्यवस्थित यातायात के कारण इंदौर की जनता गंभीर बीमारियों से जूझ रही है। उन्होंने नागरिकों से वॉटर ऑडिट कराने की अपील की।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि शुद्ध पेयजल जनता का मौलिक अधिकार है और कांग्रेस इसे दिलाकर रहेगी। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस घर-घर जाकर पेयजल की स्थिति की जांच करेगी। कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि ‘न्याय यात्रा’ 21 मृतकों को श्रद्धांजलि के साथ-साथ दोषियों को सजा दिलाने का संकल्प है, और जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता तथा भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के ठोस कदम नहीं उठाए जाते, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....