9.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

Published on

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। धक्का-मुक्की के दौरान कुछ शिष्य अफसरों से भी उलझ गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कई शिष्यों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पुलिस ने एक साधु के साथ चौकी में मारपीट भी की।
घटना के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद नाराज हो गए और शिष्यों की रिहाई की मांग पर अड़ गए। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और हाथ जोड़कर अनुरोध भी किया, लेकिन वे नहीं माने। करीब दो घंटे तक मौके पर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।

Read Also: महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

इसके बाद पुलिस ने शंकराचार्य के कई अन्य समर्थकों को भी हिरासत में ले लिया। इस दौरान शंकराचार्य की पालकी को खींचते हुए संगम क्षेत्र से लगभग एक किलोमीटर दूर ले जाया गया। इस खींचतान में पालकी का छत्र भी टूट गया। हालात के चलते शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संगम में स्नान नहीं कर सके।घटना के बाद साधु-संतों और श्रद्धालुओं में रोष देखा गया, वहीं प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा रहा।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...