14.4 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराजनीतिशिवराज और प्रदेश अध्यक्ष के बीच घंटों चली चर्चा

शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष के बीच घंटों चली चर्चा

Published on

भोपाल

भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भले ही वर्तमान में मुख्य भूमिका से अलग देखा जा रहा हो, लेकिन प्रदेश के सियासी गलियारों में उनकी सक्रियता अब भी ‘तस्वीर का रुख’ बदलने का माद्दा रखती है। हाल ही में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर पहुंचकर लंबी मुलाकात की, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है।

बंद कमरे में एक घंटे तक मंथन चाय की चुस्कियों के साथ करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में संगठन और सरकार के कामकाज पर गहन चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष जहां संगठन की मजबूती पर जोर दे रहे थे, वहीं शिवराज सिंह चौहान रह-रहकर सरकार के कामकाज और प्रशासनिक निर्णयों पर अपनी राय रख रहे थे।

बैठक में इंदौर के चर्चित ‘भागीरथपुरा खोमचे पानी’ मामले और कैलाश विजयवर्गीय के राजनीतिक भविष्य को लेकर केंद्रीय नेतृत्व की सोच पर भी चर्चा की गई। निगम-मंडल की नियुक्तियों पर फंसा पेंच पिछले दो महीनों से निगम-मंडल की नियुक्तियां सरकार और संगठन के बीच ‘गंभीर आपदा’ बनी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि नियुक्तियों की सूची तो तैयार है, लेकिन नामों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच खींचतान और वाद-विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसी असमंजस के कारण सूची सार्वजनिक नहीं हो पा रही है।

Read Also :- श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...