भोपाल
भोपाल में युवतियों पर ब्लैड से हमला कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने तीन वारदातें कबूल की हैं। पत्नी से विवाद के बाद वह मानसिक रूप से असंतुलित हो गया था। पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था।
राजधानी भोपाल में बीते दिनों युवतियों पर ब्लैड से हमला कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पिपलानी, सोनागिरी और अयोध्या नगर इलाके में हुई इन घटनाओं के बाद शहर की युवतियों में भय का माहौल था। पुलिस ने देर रात छोला थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को उस समय पकड़ा, जब वह एक और वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।
वह पिपलानी थाना क्षेत्र में तीन वारदातों को अलग-अलग स्थानों पर अंजाम दिया था। पुलिस तीनों प्रकरणों में जांच कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सागर जिले का रहने वाला है। घरेलू विवाद, खासकर पत्नी से हुए झगड़े के बाद वह मानसिक रूप से असंतुलित हो गया और अपने गुस्से को बाहर निकालने के लिए उसने अनजान युवतियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। आरोपी ब्लैड जैसे धारदार हथियार से अचानक हमला कर मौके से फरार हो जाता था।
Read Also :- बीएचईएल भोपाल में रविवार के अतिरिक्त कार्य का भुगतान न मिलने पर कर्मचारियों में नाराज़गी
