28 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल में रविवार के अतिरिक्त कार्य का भुगतान न मिलने पर कर्मचारियों...

बीएचईएल भोपाल में रविवार के अतिरिक्त कार्य का भुगतान न मिलने पर कर्मचारियों में नाराज़गी

Published on

भोपाल

बीएचईएल भोपाल इकाई में कार्यरत कर्मचारियों को रविवार को कराए जा रहे अतिरिक्त कार्य का नियमानुसार भुगतान न किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बीएचईएल भोपाल की मान्यता प्राप्त यूनियनों द्वारा मंगलवार को महाप्रबंधक (मानव संसाधन) को एक संयुक्त मांग-पत्र सौंपा गया।

मांग-पत्र में यूनियनों ने बताया कि बीएचईएल की अन्य इकाइयों जैसे हैदराबाद और त्रिची में रविवार को कराए गए अतिरिक्त कार्य के बदले कर्मचारियों को भुगतान किया जा रहा है, जबकि भोपाल इकाई में कर्मचारियों से कार्य तो लिया जा रहा है, लेकिन इसके अनुरूप मानदेय नहीं दिया जा रहा। यूनियनों का कहना है कि यह स्थिति न केवल कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार है, बल्कि समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत का भी उल्लंघन है। इससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है और औद्योगिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

संयुक्त पत्र में मांग की गई है कि बीएचईएल भोपाल इकाई में भी अन्य इकाइयों की तरह रविवार को किए गए अतिरिक्त कार्य के लिए तत्काल भुगतान व्यवस्था लागू की जाए। यूनियनों ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारियों के हित में आगे सामूहिक कदम उठाने पर विचार किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। यह संयुक्त मांग पत्र एचएमएस,बीएमएस और सीटू यूनियन ने जीएमएचआर को सौंपा ।

Read Also :- बुजुर्गों के लिए वरदान साबित हो रहे ‘रामाश्रय वार्ड, अब तक 32 लाख वृद्धजनों को मिला सम्मानजनक उपचार:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...