17.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस आज...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस आज मनाया जाएगा

Published on

भोपाल

जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में सिद्ध, योगी एवं संतश्रेष्ठ शेगांव (महाराष्ट्र) के संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस रविवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर भोपाल नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्री गजानन महाराज के अनन्य श्रद्धालु भक्त दादाजी धाम मंदिर में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बनेंगे और पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9:30 बजे गर्भगृह परिक्रमा में विराजमान संत श्री गजानन महाराज का यजमान द्वारा पंडितजनों के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक अभिषेक, पूजन, अर्चना, आरती एवं हवन संपन्न किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10:00 बजे से अमृत ग्रुप महिला मंडल, अयोध्या नगर द्वारा भक्तिभावपूर्वक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर श्री गजानन महाराज को भोग अर्पित कर उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट एवं दादाजी धाम परिवार की ओर से समस्त श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर पर सहभागी बनने और आध्यात्मिक पुण्य लाभ प्राप्त करने का विनम्र अनुरोध किया गया है।

Read Also :- विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब — “दो साल में किए पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल से अधिक कार्य”

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...