22.5 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिविधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब — “दो साल में किए...

विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब — “दो साल में किए पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल से अधिक कार्य”

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के जवाब में सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब सरकार की दो साल की उपलब्धियों का विस्तृत दस्तावेज सदन के पटल पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण प्रदेश का खजाना खाली हो गया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने अर्थव्यवस्था को न केवल स्थिरता दी, बल्कि उसे गति और स्पष्ट दिशा भी प्रदान की है। उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में हुए कार्यों से अधिक कार्य वर्तमान सरकार ने केवल दो वर्षों में पूरे किए हैं। विकास और जनकल्याण की प्रमुख उपलब्धियां मुख्यमंत्री ने बताया कि रामजल सेतु परियोजना के तहत नवनेरा बैराज और ईसरदा बांध में जल संग्रहण प्रारंभ हो चुका है, जिससे सिंचाई और जल आपूर्ति को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में 10 हजार 508 करोड़ रुपये की सम्मान निधि सीधे हस्तांतरित की गई है। अपराध और कानून व्यवस्था में सुधार मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर अत्याचार के मामलों में 28 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में अब तक 140 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 428 से अधिक अपराधियों को जेल भेजा गया है। सरकार की प्राथमिकताएं मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में राज्य को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जाएगा।

Read Also :- बरकतउल्ला विश्वविद्यालय विधि के जवाहर हॉस्टल में रैगिंग, पीड़ित छात्रों ने यूजीसी एंटी रैगिंग हेल्पलाइन में की शिकायत

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...