10 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभोपालहबीबगंज में ओवरटेक विवाद के बाद टैक्सी चालक से मोबाइल झपटे, स्कार्पियो सवार...

हबीबगंज में ओवरटेक विवाद के बाद टैक्सी चालक से मोबाइल झपटे, स्कार्पियो सवार फरार

Published on

भोपाल

राजधानी के हबीबगंज इलाके में आधी रात को ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद स्कार्पियो सवार दो युवकों ने टैक्सी चालक से दो मोबाइल फोन झपट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना दानीपानी रोड स्थित शालीमार बिल्डिंग के पास शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ झपटमारी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पीयूष मालवीय (22), निवासी रातीबड़, पेशे से टैक्सी चालक है। वह शनिवार देर रात हबीबगंज स्थित शालीमार बिल्डिंग के पास सवारी छोड़ने गया था। सवारी छोड़कर लौटते समय दानीपानी रोड पर स्कार्पियो में सवार दो युवकों ने उसकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद ओवरटेक करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान स्कार्पियो चालक के साथ बैठे युवक ने पीयूष के हाथ से उसके दो मोबाइल फोन छीन लिए।

इसके बाद दोनों आरोपी स्कार्पियो में बैठकर मौके से फरार हो गए। झगड़े के दौरान पीयूष आरोपियों की गाड़ी का नंबर नहीं देख पाया। पीड़ित के अनुसार, उसे पहले लगा कि आरोपी मोबाइल वापस कर देंगे, लेकिन जब मोबाइल वापस नहीं मिले तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियो सवार दो युवकों के खिलाफ झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि स्कार्पियो का नंबर और आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Also :- शिक्षक लेसन प्लान पहले विद्यार्थियों से साझा करें, पढ़ाई होगी आसान : शिक्षा मंत्री

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...