7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeजनसम्पर्कदूषित पानी और गोमांस मामले को लेकर भोपाल में सियासत गरमाई

दूषित पानी और गोमांस मामले को लेकर भोपाल में सियासत गरमाई

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल में दूषित पानी की सप्लाई और गोमांस से जुड़े मामलों को लेकर राजनीतिक माहौल फिर गर्मा गया है। शहर के कई इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति और गोमांस प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। सोमवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय का घेराव कर महापौर और एमआईसी सदस्यों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ता महापौर का प्रतीकात्मक 11 सिर वाला कटआउट लेकर पहुंचे। इसके बाद महापौर मालती राय और एमआईसी सदस्यों का प्रतीकात्मक रावण रूपी पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, वहीं पूरे क्षेत्र में नारेबाजी गूंजती रही। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इंदौर में दूषित पानी से 33 लोगों की मौत के बाद भी भोपाल नगर निगम ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उनका कहना है कि शहर के कई इलाकों में सीवेज और पेयजल लाइनें पास-पास होने के कारण गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वार्ड स्तर पर होने वाली जल-सुनवाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है और नाले के पानी को पीने योग्य बताकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान गोमांस प्रकरण को भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने कहा कि नगर निगम और संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण यह गंभीर मामला सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में कंटेनर से बड़ी मात्रा में मांस मिलने के बावजूद शुरुआती स्तर पर कार्रवाई में ढिलाई बरती गई। बाद में जांच में गोवंश वध और अवैध मांस परिवहन की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया गया।

Read Also :- शिक्षक लेसन प्लान पहले विद्यार्थियों से साझा करें, पढ़ाई होगी आसान : शिक्षा मंत्री

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

फर्जी नाम बताकर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में पहचान छिपाकर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने और अश्लील वीडियो बनाकर...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात — 15 फीट की शिव प्रतिमा, आदि योगी झांकी और भजन संध्या होंगे मुख्य...

भोपाल महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 के अवसर पर महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक...