6.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeजनसम्पर्कगांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी छात्रावास के बाथरूम में मिला। घटनास्थल के पास एसिड की खाली बोतल मिलने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया कि 19 वर्षीय रोशनी मूल रूप से अलीराजपुर जिले की निवासी थी। उसने अक्टूबर माह में गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था और कोहेफिजा क्षेत्र में एक घर में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही थी।

मंगलवार सुबह जब रोशनी तय समय पर कॉलेज जाने के लिए कमरे से बाहर नहीं निकली, तो साथ रहने वाली छात्राओं को चिंता हुई। कई बार आवाज देने और फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पीजी के गार्ड को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर बाथरूम खोला गया, जहां रोशनी बेसुध अवस्था में पड़ी मिली। पास ही एसिड की खाली बोतल भी पाई गई। घटना की सूचना तत्काल कॉलेज प्रबंधन को दी गई। रोशनी को सुबह करीब 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोशनी पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव में थी। बताया जा रहा है कि उसे विषय समझने में कठिनाई हो रही थी, जिसकी चर्चा वह सहपाठियों से भी करती थी। पुलिस को छात्रा के मोबाइल फोन से परिजनों को भेजे गए कुछ संदेश भी मिले हैं, जिनसे मानसिक दबाव की बात सामने आई है।
फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल की मरच्यूरी भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

Read Also :- खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this