17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभोपालराष्ट्र कवि सत्यनारायण “सत्तन” ने कवि सुरेश सोनपुरे “अजनबी” को प्रदान किया...

राष्ट्र कवि सत्यनारायण “सत्तन” ने कवि सुरेश सोनपुरे “अजनबी” को प्रदान किया “हिंदी रत्न सम्मान 2026”

Published on

भोपाल

मां शारदा साहित्यिक मंच, भोपाल के प्रमुख राजू धाकड़ “सरल” के अथक प्रयासों से श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति, इंदौर के शिवाजी भवन में “कवितांजलि महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्र कवि एवं पूर्व विधायक इंदौर सत्यनारायण “सत्तन”, सभापति श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति, के मुख्य आतिथ्य में योजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता  अरविंद जवलेकर, प्रधान मंत्री, हिंदी साहित्य समिति इंदौर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हर्ष कुमार सेठ (दिल्ली) तथा सारस्वत अतिथि के रूप में डॉ. अनिल शर्मा “मयंक” एवं डॉ. लखमीचंद चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हरेराम बाजपेई, अध्यक्ष हिंदी साहित्य समिति इंदौर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों एवं शहरों से आए साहित्यकारों, कवियों एवं लेखकों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर साहित्यिक वातावरण को समृद्ध किया। कार्यक्रम के दौरान भोपाल के सुप्रसिद्ध कवि सुरेश सोनपुरे “अजनबी” (सेवानिवृत्त अधिकारी, बीएचईएल भोपाल – प्रचार एवं जनसंपर्क), डॉ. अनिल शर्मा “मयंक” तथा डॉ. अशोक व्यास को उनकी साहित्यिक साधना एवं उत्कृष्ट रचनाधर्मिता के लिए राष्ट्र कवि सत्यनारायण “सत्तन” द्वारा “हिंदी रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दीप्ति गुप्ता एवं प्रीति शाह ने किया, जबकि मां शारदा साहित्यिक मंच के संस्थापक राजू धाकड़ “सरल” ने सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों के प्रति आत्मीय आभार व्यक्त किया। कवितांजलि महोत्सव साहित्यिक चेतना, भाषा प्रेम और सृजनात्मक ऊर्जा का उत्सव बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Read Also :- सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भोपाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष 35 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे दफ्तर; तपती गर्मी में ढाई घंटे में पूरा किया सफर

भोपाल। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते बने वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा...

100 करोड़ से संवरेगा छोला का ऐतिहासिक मंदिर: महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा ‘खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर’, मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

भोपाल। राजधानी में धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र छोला स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर...

पीएम की अपील पर इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, ऐसा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद...