17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालभोपाल में प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों...

भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

Published on

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने रात आदेश जारी करते हुए 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए।
कई अहम विभागों में बदलाव इस फेरबदल के तहत स्वास्थ्य, वन, जनसंपर्क, आबकारी, कृषि, बिजली वितरण और जिला पंचायत सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ेगी और जमीनी स्तर पर योजनाओं के बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

मनीष सिंह की जनसंपर्क विभाग में वापसी

वरिष्ठ अधिकारी मनीष सिंह को एक बार फिर जनसंपर्क विभाग की कमान सौंपी गई है। वे आयुक्त जनसंपर्क के साथ-साथ परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। डिजिटल और मीडिया प्रबंधन के दौर में जनसंपर्क विभाग की सक्रियता को विशेष महत्व दिया जा रहा है। राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...