15.7 C
London
Tuesday, April 14, 2026
Homeजनसम्पर्कभेल भोपाल में बड़ा हादसा: ट्रैक्शन मोटर विभाग में मशीन की चपेट में...

भेल भोपाल में बड़ा हादसा: ट्रैक्शन मोटर विभाग में मशीन की चपेट में आने से ठेका मजदूर का हाथ कटा — घायल मजदूर को अस्पताल देखने पहुंचे ईडी और जीएमएचआर

Published on

भोपाल

राजधानी के भेल कारखाने में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कारखाने के ट्रैक्शन मोटर डिपार्टमेंट में काम के दौरान एक ठेका मजदूर का हाथ मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह कट गया। इस घटना के बाद कारखाने में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में घायल मजदूर को अस्पताल पहुँचाया गया।

मशीन पर काम के दौरान हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, घायल मजदूर की पहचान संजय वर्मा के रूप में हुई है, जो विकास नगर का निवासी है। शनिवार सुबह जब संजय ट्रैक्शन मोटर विभाग में ड्यूटी पर था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन के अंदर आ गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य कर्मचारी मौके पर पहुँचे और मशीन बंद कर उसे बाहर निकाला। बीमा अस्पताल से नोबेल रेफर घटना के तुरंत बाद संजय को सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल (ईएसआई) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति और हाथ की चोट को देखते हुए उसे नोबेल अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ठेका कंपनी और सुरक्षा पर सवाल उठाया जा रहा है कि संजय वर्मा ‘मशीन री-कंस्ट्रक्शन कंपनी’ के माध्यम से भेल में कार्यरत था, जिसका ठेकेदार बबलू मंडल है। इस हादसे के बाद कारखाने के भीतर सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। श्रमिकों का आरोप है कि खतरनाक मशीनों पर काम करने के दौरान जरूरी सुरक्षा उपकरणों और निगरानी का अभाव रहता है, जिसके कारण ऐसे हादसे होते हैं।

ऐसा पहली बार देखने में आया है कि गंभीर रूप से घायल मजदूर के बेहतर उपचार के लिये खुद भेल के ईडी पीके उपाध्याय और महाप्रबंधक मानव संसाधन टीयू सिंह अस्पताल पहुंचे । भेल के प्रवक्ता अपर महाप्रबंधक उपेन्द्र सिंह ने बताया कि इस घटना की निषपक्ष जांच होगी इसके लिये जांच कमेटी बनाई जायेगी । फिलहाल प्रबंधन का पूरा फोकस मजदूर के बेहतर ईलाज पर है ।

Read Also :- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

Latest articles

मप्र के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 44°C तक जाने के आसार

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, पारा 41.2°C पहुंचा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बादलों और...

जनगणना-2027 के तहत ‘स्व-गणना’ पहल की शुरुआत

हरिद्वार। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’...

बीएचईएल की 61वीं वार्षिक आम बैठक में सीएमडी ने शेयरधारकों को किया संबोधित

हरिद्वार। बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने कंपनी की 61वीं...

अध्यक्ष के नाम सौंपा सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन, गिफ्ट चयन में मनमानी पर उठे सवाल

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड पिपलानी, भोपाल के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित...

More like this

मप्र के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 44°C तक जाने के आसार

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, पारा 41.2°C पहुंचा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बादलों और...

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...