14 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालमहाशिवरात्रि पर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में होगा भव्य रुद्राभिषेक, एक जोड़ा बंधेगा...

महाशिवरात्रि पर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में होगा भव्य रुद्राभिषेक, एक जोड़ा बंधेगा परिणय सूत्र में

Published on

भोपाल

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजधानी के आनंद नगर स्थित विश्राम घाट मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में आध्यात्मिक और मांगलिक उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस विशेष अवसर पर जहाँ एक ओर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक होगा, वहीं दूसरी ओर एक निर्धन/जरूरतमंद जोड़े का विवाह संपन्न कराकर समाज को सेवा का संदेश दिया जाएगा।

सुबह 11 बजे से शुरू होगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम के आयोजक अमरीश राय ने बताया कि शिवरात्रि की सुबह 11:00 बजे से मुक्तेश्वर महादेव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक प्रारंभ होगा। विद्वान पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच महादेव का जलाभिषेक और विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। शिव-शक्ति के मिलन के साथ गूंजेगी शहनाई इस वर्ष का मुख्य आकर्षण मंदिर परिसर में होने वाला शुभ विवाह है। रुद्राभिषेक के पश्चात एक जोड़े का विवाह संस्कार संपन्न कराया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे इस मांगलिक कार्य में सम्मिलित होकर वर-वधू को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। भंडारा और प्रसाद वितरण पूजन और विवाह समारोह के संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। अमरीश राय एवं समस्त भक्तगणों ने धर्मप्रेमी जनता से इस पुण्य लाभ के अवसर पर उपस्थिति की प्रार्थना की है।

Read Also :- छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...