5.1 C
London
Wednesday, February 18, 2026
Homeभोपालभेल करखाने में भेल कर्मचारियों के मोबाइल ले जाने पर लग सकता...

भेल करखाने में भेल कर्मचारियों के मोबाइल ले जाने पर लग सकता है बैन — कारखाने की सुरक्षा पर उठ रहा है सवाल

Published on

भोपाल

महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल कारखाने में जल्द ही भेल कर्मचारियों के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लग सकता है । इसकी तैयारी में भेल प्रशासन लगा हुआ है । सूत्रों की माने तो इसके पीछे कुछ भेल कर्मचारी इस संवेदनशील कारखाने में हो रही घटना—दूरघटना की जानकारी फोटोग्राफ के जरियें बाहर भेज रहे हैं । इसको लेकर भेल प्रशासन गंभीर हो गया है ।

पहले चरण में भेल के सोसायटी और वर्क्स कांट्रेक्ट वर्कर के मोबाइलों पर प्रतिबंध लगेगा । वहीं वित्तीय वर्ष समाप्ति के बाद भेल कर्मचारियों को भी कारखाने में मोबाइल बैन का सामना करना पड़ सकता है । इसका असर भेल के ट्रेड यूनियन नेताओं पर होगा । खबर यह भी है कि कारखाने के भीतर कुछ कर्मचारी मदिरा पान कर अपने—अपने ब्लॉकों काम करने पहुंचते हैं इससे भी घटना—दूरघटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है । सूत्रों की माने तो ऐसे कर्मचारियों पर भेल प्रशासन सीधे निलंबन की कार्यवाही कर सकता है ।

भेल प्रशासन वित्तीय वर्ष 2025—2026 के उत्पादन लक्ष्य का आखरी समय होने के कारण सख्त दिखाई दे रहा है इसके लिये वह अपनी विजिलेंस के माध्यम से हर ब्लॉक में ऐसे कर्मचारियों पर निगाह रखे हुये है जो काम के समय मदिरा पान कर कारखाने में प्रवेश कर जाते हैं यहीं नहीं भेल प्रशासन ने सीआईएसएफ को भी ऐसे निर्देश देने की तैयारी की है जो गेट से मदिरा पान कर प्रवेश करते हैं । ऐसे कर्मचारियों को सीआईएसएफ सीधे पकड़ कर प्रशासन को सुपुर्द करेगा साथ ही उन्हें सीधे कस्तूरबा अस्पताल में जांच के लिये भेजेगा । यदि जांच में मदिरा पान की रिपोर्ट सही आती है तो उसी समय निलंबन की कार्यवाही की जायेगी ।

Read Also :- एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा 

Latest articles

बजट से पहले भोपाल में गूंजी ‘रसोई संसद’: महिला कांग्रेस ने बेलन-थाली बजाकर मांगा 400 रुपये में सिलेंडर

भोपाल विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी भोपाल में मंगलवार को महंगाई का मुद्दा...

कैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61 लाख का ‘हवाला’ कैश

भोपाल राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में एक कैफे में हुई मामूली मारपीट की जांच...

More like this

बजट से पहले भोपाल में गूंजी ‘रसोई संसद’: महिला कांग्रेस ने बेलन-थाली बजाकर मांगा 400 रुपये में सिलेंडर

भोपाल विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी भोपाल में मंगलवार को महंगाई का मुद्दा...

कैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61 लाख का ‘हवाला’ कैश

भोपाल राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में एक कैफे में हुई मामूली मारपीट की जांच...