17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालचलती ट्रेन में युवती से बदसलूकी फरार टीटीई पर 10 हजार का...

चलती ट्रेन में युवती से बदसलूकी फरार टीटीई पर 10 हजार का इनाम

Published on

भोपाल

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी टीटीई राहुल कुमार पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्रा ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में जीआरपी की कई टीमें बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।  मदद के बहाने दिया धोखा पीड़िता: मऊ जिले की रहने वाली 22 वर्षीय युवती, जो गोरखपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। रविवार को एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर लौट रही युवती बलिया स्टेशन पर जल्दबाजी में टिकट नहीं ले पाई थी।

टीटीई राहुल कुमार ने बिना टिकट होने का डर दिखाया और सीट दिलाने के बहाने उसे एसी फर्स्ट क्लास के केबिन में ले गया। आरोप है कि इंदारा और देवरिया के बीच चलती ट्रेन में उसने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव: युवती ने साहस दिखाते हुए विरोध किया और केबिन से बाहर निकलकर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पकड़े जाने के डर से आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर भाग निकला। प्रशासनिक और कानूनी  रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी टीटीई राहुल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

गोरखपुर जीआरपी में शिकायत दर्ज होने के बाद मामले को विवेचना के लिए देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी मूल रूप से पटना (बिहार) का रहने वाला है। जीआरपी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। “आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया देवरिया में पूरी की जा रही है।”

Read Also :- प्रदेश के दिव्यांगों और कमजोर वर्गों के लिए बड़ी पहल: तहसील स्तर पर लगेंगे शिविर, पेंशन और अंत्येष्टि सहायता राशि बढ़ाने का प्रस्ताव पारित

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...