17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeजनसम्पर्करेडियो बना जन-संवाद का सशक्त माध्यम, 'मन की बात' ने फूंकी नई...

रेडियो बना जन-संवाद का सशक्त माध्यम, ‘मन की बात’ ने फूंकी नई जान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से रेडियो को एक बार फिर जनजीवन का अहम हिस्सा बना दिया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश में नए एफएम स्टेशनों के विस्तार से राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और जनहित की योजनाओं की जानकारी समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय में रेडियो केवल सूचना का साधन मात्र रह गया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी शक्ति को पहचानते हुए इसे सीधे जनता से जुड़ने का माध्यम बनाया। आज देश का हर नागरिक रेडियो के माध्यम से न केवल सरकार की नीतियों को जान रहा है, बल्कि विकास की मुख्यधारा से भी जुड़ रहा है। अंतिम छोर तक पहुंच मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि राज्य सरकार की योजनाओं (जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि योजनाएं) का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए रेडियो सबसे सरल और सुलभ साधन है।

विकास का नया अध्याय नए एफएम स्टेशनों की स्थापना से प्रदेश के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में सूचनाओं का आदान-प्रदान और भी आसान होगा।  जन-भागीदारी श्री शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ ने साबित किया है कि तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए, रेडियो जैसा ‘ह्यूमन टच’ वाला माध्यम जन-संवाद के लिए अनिवार्य है।द मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और उपलब्धियों को रेडियो कार्यक्रमों के माध्यम से रोचक ढंग से प्रसारित किया जाए, ताकि आमजन इनका भरपूर लाभ उठा सकें।

Read Also :- पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

Latest articles

अमृतपाल सिंह की हिरासत पर सियासत तेज, नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम भगवंत मान को घेरा

चंडीगढ़। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की जेल ट्रांसफर और हिरासत को लेकर पंजाब...

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...

More like this