16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम में संत श्री रामकृष्ण परमहंस जी का प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति...

दादाजी धाम में संत श्री रामकृष्ण परमहंस जी का प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से मनाया

Published on

भोपाल

जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में गुरुवार को संत श्री रामकृष्ण परमहंस का पावन प्राकट्य दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित समारोह में भोपाल नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10 बजे गर्भगृह परिक्रमा में विराजमान संत श्री रामकृष्ण परमहंस जी की प्रतिमा का यजमान द्वारा विद्वान पंडितों के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक अभिषेक, पूजन, अर्चना, आरती एवं हवन संपन्न कराया गया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इसके पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह का वातावरण बना रहा। संत श्री रामकृष्ण परमहंस जी भारत के महान संत, योगी एवं आध्यात्मिक गुरु थे। वे माँ काली के अनन्य भक्त थे और कठोर साधना के माध्यम से ईश्वर साक्षात्कार की अनुभूति प्राप्त की।

उनका जीवन सत्य, भक्ति, प्रेम एवं सर्वधर्म समभाव का प्रेरक संदेश देता है। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने संत श्री रामकृष्ण परमहंस जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया तथा दादाजी धाम में आयोजित इस आध्यात्मिक पर्व को दिव्य एवं अविस्मरणीय बताया।

Read Also :- शिक्षा में नवाचार और भारतीय ज्ञान परंपरा का संगम: उच्च शिक्षा अब होगी रोजगारपरक – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...