14 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालमुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 979 युवाओं...

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 979 युवाओं को मिलेगा ट्रेनिंग का मौका

Published on

भोपाल

मप्र शासन की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने युवाओं के लिए कौशल विकास के द्वार खोल दिए हैं। कंपनी प्रदेश के 979 युवाओं को ‘ऑन द जॉब ट्रेनिंग’ के माध्यम से विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इन 10 ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को निम्नलिखित क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा तकनीकी पद: इलेक्ट्रिशियन, लाइनमैन, इंजीनियरिंग (सिविल और इलेक्ट्रिकल)।  

गैर-तकनीकी पद कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी), एग्जीक्यूटिव (HR और अकाउंट्स)। ट्रेनिंग के साथ मिलेगी बेहतर आय मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि इस योजना के माध्यम से औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को कंपनी में छात्र प्रशिक्षणार्थी के रूप में काम सीखने का अवसर मिलेगा।

इससे न केवल उन्हें औद्योगिक और व्यवसायिक अनुभव प्राप्त होगा, बल्कि काम के बदले मिलने वाले स्टाइपेंड से उनके पास आय का एक बेहतर स्रोत भी उपलब्ध होगा। कैसे करें आवेदन इच्छुक अभ्यर्थी योजना से जुड़ी पात्रता, रिक्तियों का विवरण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए शासन के आधिकारिक MMSKY पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। कुल पद: 979 ट्रेड: 10 अलग-अलग विषय प्रक्रिया: ऑन द जॉब ट्रेनिंग    पोर्टल: MMSKY पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन

Read Also :- पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...