भोपाल
राजधानी की पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं बदमाशों के कारण असुरक्षित होती जा रही हैं। शहर के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सफर के दौरान चोरी की बड़ी वारदातें सामने आई हैं, जिनमें बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस के अनुसार चोरी गई कुल संपत्ति की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
ई-रिक्शा में सह-यात्री महिलाओं ने उड़ाया जेवर पहली घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। भेल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत मिनी राजू (53 वर्ष) अपनी सहेली के साथ रोशनपुरा से सोने की नई चेन खरीदकर ई-रिक्शा से लौट रही थीं। उन्होंने अपनी पुरानी चेन बैग में रख ली थी। जिंसी चौराहे से उसी ई-रिक्शा में दो महिलाएं सवार हुईं और सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर उतर गईं। घर पहुँचने पर मिनी राजू को पता चला कि उनके बैग से सोने के जेवरात और 3750 रुपये नकद गायब हैं। शादी से लौट रही महिला का मंगलसूत्र गायब दूसरी वारदात पिपलानी थाना क्षेत्र की है।
रायसेन में रिश्तेदार की शादी से लौट रही लक्ष्मी कहार (26 वर्ष) जब आनंद नगर बस स्टैंड पर उतरीं, तो उन्हें अपना मंगलसूत्र गायब मिला। लक्ष्मी सिलाई का काम करती हैं और उनके पति सब्जी का ठेला लगाते हैं। लो-फ्लोर बस में भी सक्रिय हैं जेबकतरे हनुमानगंज और कजलीखेड़ा थाना क्षेत्रों में भी चोरी की शिकायतें दर्ज हुई हैं हनुमानगंज: सीहोर के कुबेरेश्वर धाम से कथा सुनकर लौट रही अंजलि (46 वर्ष) का मंगलसूत्र तब चोरी हुआ जब वे नादरा बस स्टैंड से स्टेशन जाने के लिए लो-फ्लोर बस में सवार हुईं। कजलीखेड़ा: यहाँ विकास सिंह नामक युवक का सफर के दौरान जेब से पर्स चोरी हो गया, जिसमें साढ़े तीन हजार रुपये, एटीएम और पैन कार्ड रखे थे।
Read Also :- अयोध्या नगर में तलवार से महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाला निलंबित नायब तहसीलदार और ड्राइवर गिरफ्तार
