14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालविमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय महासम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री भजनलाला शर्मा...

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय महासम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री भजनलाला शर्मा : शिक्षा और सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता

Published on

जयपुर

भजनलाल शर्मा ने कहा कि विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हैं और राज्य सरकार इनके सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक सशक्तीकरण के लिए पूर्णतः समर्पित है। वे विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रबुद्धजन महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक उपेक्षित रहे इन समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि “राज पहल” कार्यक्रम के माध्यम से घुमन्तु परिवारों के बच्चों की शिक्षा को नए पंख दिए जाएंगे।

यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि “स्कूल ऑन व्हील्स” जैसी अभिनव योजना उन बच्चों तक शिक्षा पहुंचाएगी, जो निरंतर स्थान परिवर्तन के कारण नियमित विद्यालयी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे समुदायों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ समझें और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना के साथ कार्य कर रही है, ताकि हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा में स्थान मिल सके।

Read Also :- तैलंग ने बीएचईएल प्रेसशॉप की हिंदी ई-पत्रिका “पंचिंग दर्पण” के आठवें अंक का विमोचन

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...