11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालईडी ने दी बीएचईएल में सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को दी भावभीनी...

ईडी ने दी बीएचईएल में सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

Published on

भोपाल

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे एवं गरिमामय समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी लंबी और समर्पित सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल, भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय थे। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विदाई देते हुए श्री उपाध्याय ने कहा, “आप सभी ने अपने कार्यकाल के दौरान संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अब समय है कि आप अपने जीवन की ‘द्वितीय पारी’ को सार्थक बनाएं और पूर्णतः स्वस्थ रहते हुए परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करें।” इन्हें दी गई विदाई: सेवानिवृत्त होने वालों में प्रमुख रूप से विरेंद्र कुमार डोंगरे (अपर महाप्रबंधक – क्यूएनडी), नरेन्द्र पाल सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक – एफडब्लूएम),  शरद कुमार झारिया (प्रबंधक – वित्त),देबाशीष बर्मन (वरिष्ठ अभियंता) और  भरत अवस्थी (अधिकारी) शामिल थे। इनके अलावा 07 पर्यवेक्षकों और एक कर्मचारी को भी सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस विशेष अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Read Also :- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...