14 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभोपालभोपाल से राहुल का केंद्र पर बड़ा हमला:दबाव में अमेरिका को बेचा...

भोपाल से राहुल का केंद्र पर बड़ा हमला:दबाव में अमेरिका को बेचा देश का डेटा और किसानों का हित

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मंगलवार को उस समय सियासी संग्राम का केंद्र बन गई, जब कांग्रेस की ‘किसान महाचौपाल’ में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार की विदेश और आर्थिक नीतियों पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका के बीच हुई हालिया ‘ट्रेड डील’ को देश के खिलाफ बताते हुए दावा किया कि व्यक्तिगत और राजनीतिक दबाव में आकर देश के करोड़ों किसानों और भारत के ‘डिजिटल डेटा’ का सौदा कर लिया है। राहुल ने आरोप लगाया कि अमेरिका में अडाणी पर चल रहे क्रिमिनल केस और ‘एपस्टीन फाइल्स’ के खुलासे के डर से सरकार झुकी है।  

डेटा की संप्रभुता: राहुल ने चेतावनी दी कि 21वीं सदी में ‘डेटा’ ही सबसे बड़ी ताकत है। इस डील के जरिए भारत का विशाल डेटा बैंक अमेरिका को सौंप दिया गया है, जिससे भारत का भविष्य खतरे में है। किसानों और टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर गहरा संकट महाचौपाल में राहुल गांधी ने किसानों को आगाह किया कि इस ट्रेड डील के तहत अमेरिका से सोयाबीन, कपास और भुट्टा (मक्का) बिना किसी बाधा के भारत आएगा। स्थानीय बाजार होगा ध्वस्त: सस्ते अमेरिकी कपास के आने से भारत का टेक्सटाइल सेक्टर और स्थानीय बुनकर प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे।  गारंटी की शर्त: राहुल के अनुसार, भारत को हर साल अमेरिका से 9 लाख करोड़ रुपये का माल खरीदने की गारंटी देनी पड़ी है, जिससे घरेलू उत्पादन ठप हो जाएगा। राहुल ने आरोप लगाया कि इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को लोकसभा में बोलने से रोका गया, खासकर जब वे चीनी घुसपैठ और पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब पर बात करना चाहते थे।

 सभा स्थल (अटल पथ) पर भारी भीड़ के कारण पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कई कार्यकर्ता बैरिकेड्स और बिजली के खंभों पर चढ़ गए। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भाजपा का पलटवार: राहुल को रबी-खरीफ का अंतर नहीं पता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के आरोपों को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी को यह तक नहीं पता कि रबी और खरीफ की फसलें क्या होती हैं, वे किसानों के हित की बात क्या करेंगे? वहीं कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने कहा कि जिसे यूरिया और खाद का व्यावहारिक ज्ञान नहीं है, वह केवल राजनीति चमकाने भोपाल आया है।

Read Also :- बीएचईएल अग्निशमन दल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, महाप्रबंधक तैलंग ने किया टीम को सम्मानित

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में प्रतिमा का अनावरण, सीएम डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दी पुष्पांजलि

भोपल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की जन्म जयंती मंगलवार को...

पांचवें बड़े मंगल पर बाल स्वरूप हनुमान जी को अर्पित किए गए श्रीराम नाम अंकित लाल वस्त्र

भोपाल। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन व दुर्लभ संयोग पर राजधानी भोपाल...