13.1 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालभेल  डायरेक्टर रामनाथन ने  जीआईऐ (GIA) के स्टॉल का किया अवलोकन राजधानी...

भेल  डायरेक्टर रामनाथन ने  जीआईऐ (GIA) के स्टॉल का किया अवलोकन राजधानी की प्रमुख इकाइयों ने पेश की अपनी तकनीक — मुंबई के अंतरराष्ट्रीय बिल्डेलेक कॉम्पेलेक एग्जिबिशन में चमका भोपाल का गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र

Published on

भोपाल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आईईईएमए (इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित  बिल्डेलेक कॉम्पेलेक प्रदर्शनी में भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जिया) द्वारा इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक भव्य स्टॉल लगाया गया है, जो वैश्विक स्तर पर भोपाल के उद्योगों की क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहा है। भोपाल का कौशल प्रदर्शनी के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बीएचईएल  के डायरेक्टर  रामनाथन विशेष रूप से जिया के स्टॉल पर पहुंचे ।

उन्होंने गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष  विजय गौड़ एवं उनके साथ मौजूद डेलिगेशन की टीम से सौजन्य भेंट की। रामनाथन ने स्टॉल पर प्रदर्शित तकनीकी उत्पादों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और गोविंदपुरा की औद्योगिक इकाइयों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संयुक्त स्टॉल पर भोपाल की इन प्रमुख इकाइयों ने दिखाई ताकत इस डेलिगेशन में भोपाल से मुंबई पहुँची क्षेत्र की चुनिंदा और प्रतिष्ठित इकाइयों ने ‘जिया’ के साथ संयुक्त रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इन इकाइयों में मुख्य रूप से शामिल हैं मेसर्स टेस्ला ट्रांसफार्मर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड,  मेसर्स ट्रान्सटेक एंड फेव,मेसर्स मयूर इंटरप्राइस,मेसर्स ऐल्को इलेक्ट्रो स्ट्रीप,मेसर्स अमित इंडस्ट्रीज,मेसर्स चैंपियन इंजीनियरिंग,मेसर्स कैपरी पेंट, मेसर्स ट्रांस कोर टेक्नोलॉजी, मेसर्स डीके इंसोलेशन ।

वैश्विक बाजार और निवेश है मुख्य उद्देश्य

एग्जिबिशन में स्टॉल लगाने के दूरगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए जिया अध्यक्ष  विजय गौड़ ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में नवीन बिजनेस गतिविधियां उपलब्ध कराना और स्थानीय उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पहचान दिलाना है। इस मंच के माध्यम से हम न केवल नए व्यापारिक अनुबंध प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि भोपाल के उद्योगों के लिए निवेश के नए अवसर भी तलाश रहे हैं। इस प्रदर्शनी में भोपाल के डेलिगेशन की सक्रियता से स्थानीय उद्यमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस आयोजन के बाद गोविंदपुरा क्षेत्र को बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वर्क ऑर्डर मिलने की संभावनाएं प्रबल होंगी।

Read Also :- 26 फरवरी को भोपाल में ‘युवा संगम’ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...