11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालराजधानी में अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

राजधानी में अज्ञात कार की टक्कर से नर्सिंग छात्र की मौत

Published on

भोपाल

राजधानी के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चंचल चौराहे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने 24 वर्षीय नर्सिंग छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र ने शनिवार तड़के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। निजी काम से लौट रहा था घर पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आकाशदीप (24) पिता सुनील कुमार दीप के रूप में हुई है। आकाशदीप भैंसाखेड़ी, खजूरी सड़क क्षेत्र का निवासी था और एक निजी कॉलेज से बीएससी (B.Sc) नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार देर रात वह अपना निजी काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था।

कट पॉइंट पार करते समय हुई टक्कर हादसा चंचल चौराहे के पास हुआ, जहाँ वर्तमान में निर्माण कार्य चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही आकाशदीप ने सड़क का एक कट पॉइंट पार किया, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आकाशदीप सड़क पर दूर जा गिरा। वारदात को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। इलाज के दौरान तोड़ा दम राहगीरों ने घायल छात्र को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन शनिवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। सीसीटीवी से आरोपी की तलाश बैरागढ़ पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कार के नंबर और चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चौराहे पर चल रहे निर्माण कार्य और वहां की यातायात व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है।

Read Also :- भोपाल की 100 सेवा बस्तियों में कल आयोजित होगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...