12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालखाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई खजूरी सड़क टोल प्लाजा के पास...

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई खजूरी सड़क टोल प्लाजा के पास वाहन से 27 क्विंटल मावा ज़ब्त

Published on

भोपाल

आगामी होली त्योहार के अवसर पर आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भोपाल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में, खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। चेकिंग के दौरान पकड़ाया भारी माल खाद्य विभाग की टीम ने खजूरी सड़क स्थित टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में मावा और पनीर पाया गया। अधिकारियों के अनुसार, वाहन से लगभग 27 क्विंटल मावा ज़ब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये है।

इसके साथ ही 45 किलो पनीर भी बरामद किया गया। जांच के लिए भेजे गए नमूने मिलावट की शंका के आधार पर विभाग ने मौके पर ही मावा और पनीर के पाँच-पाँच नमूने लिए। इन नमूनों को तुरंत राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि लैब से जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही संबंधित पक्षों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एक माह में 234 नमूने लिए गए मिलावट के विरुद्ध अभियान केवल इसी कार्रवाई तक सीमित नहीं है। खाद्य प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा पिछले एक माह में भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों और दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान नमकीन, मिठाई, पनीर, तेल, मैदा और बेसन जैसे खाद्य पदार्थों के कुल 234 नमूने लिए गए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के सीजन में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Read Also :- श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...