13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभेल न्यूज़राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि 52वीं एसआरजीएम नेवल गन रवाना,...

राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि 52वीं एसआरजीएम नेवल गन रवाना, 300 किलोवॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण

Published on

बीएचईएल  हरिद्वार के रक्षा एवं एयरोस्पेस विभाग ने अपनी अत्याधुनिक 52वीं सुपर रैपिड गन माउंट नेवल गन का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। बीएचईएल के निदेशक (वित्त) आरके द्विवेदी ने, हरिद्वार इकाई के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में, हरी झंडी दिखाकर इस नेवल गन को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के लिए रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरके द्विवेदी ने कहा, “राष्ट्र निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बीएचईएल द्वारा विकसित यह नेवल गन देश की सामरिक क्षमताओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।” उन्होंने जोर दिया कि बीएचईएल ने ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ रक्षा उत्पादन में भी अपनी उत्कृष्ट विशेषज्ञता स्थापित की है।

कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने गन की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह नेवल गन 35 किलोमीटर के दायरे में हवा, पानी और समुद्र के विभिन्न लक्ष्यों को सटीक तरीके से भेद सकती है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता लक्ष्य की स्थिति के अनुसार विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद का चयन करने की क्षमता है। रक्षा क्षेत्र के साथ-साथ बीएचईएल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया है। श्री द्विवेदी ने मानव संसाधन विकास केंद्र और वेल्डिंग स्कूल भवन में स्थापित 300 किलोवॉट रूफ टॉप सोलर पॉवर प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस प्लांट से बिजली की लागत में बचत होने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।

Read Also: नागपुर में फैक्ट्री ब्लास्ट 17कर्मचारियों की मौत, कई घायल

वित्तीय प्रबंधन पर मंथन दौरे के दौरान श्री द्विवेदी की अध्यक्षता में ‘वित्त प्रमुख एवं ऑडिटर्स सम्मेलन’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी की विभिन्न इकाइयों के अधिकारियों ने बीते वर्ष के वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर कॉर्पोरेट कार्यालय की कार्यपालक निदेशक श्रीमती एच मालती, श्रीमती केजी विजयलक्ष्मी, महाप्रबंधक  के. कृष्णमोहन, संतोष कुमार गुप्ता, राहुल मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की...