13.2 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeभोपालभोपाल के एम्स और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी निकली झूठी

भोपाल के एम्स और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी निकली झूठी

Published on

भोपाल

राजधानी के दो प्रतिष्ठित संस्थानों, एम्स और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को सोमवार तड़के ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जो जांच के बाद महज एक अफवाह निकली। अज्ञात हमलावर ने ई-मेल में ‘सायनाइड पॉइजन ब्लास्ट’ करने की बात लिखी थी, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल सोमवार तड़के करीब 3 बजे दोनों संस्थानों को ई-मेल मिला, जिसमें लिखा था कि दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट होगा और सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों व स्टूडेंट्स को बाहर निकाल लिया जाए।

Read Also: राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि 52वीं एसआरजीएम नेवल गन रवाना, 300 किलोवॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण

सूचना मिलते ही पुलिस, बम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। एम्स में बागसेवनिया थाना टीआई अमित सोनी और पीपुल्स यूनिवर्सिटी में निशातपुरा टीआई मनोज पटवा की टीम ने तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। साइबर सेल की जांच पुलिस ने ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान जल्द कर ली जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैंसर अस्पताल का किया निरीक्षण

भोपाल मोहन यादव ने भोपाल स्थित कैंसर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की...