6.9 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeभोपालकोलार में अपहरण व मारपीट का मामला दो घंटे तक युवक को...

कोलार में अपहरण व मारपीट का मामला दो घंटे तक युवक को बंधक बनाकर पीटा

Published on

भोपाल

कोलार थाना क्षेत्र में गार्मेंट्स शॉप में काम करने वाले एक युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को कार में जबरन बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर करीब दो घंटे तक बेल्ट, डंडों और लात-घूसों से पीटा। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गुरुवार रात मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घायल युवक दिनेश अहिरवार (22) है, जो कोलार क्षेत्र की एक गार्मेंट्स दुकान में सेल्समैन का काम करता है। मारपीट के बाद आरोपी ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और उसके मोबाइल से परिजनों को फोन कर एक्सीडेंट होने की सूचना दे दी। मारपीट में दिनेश के हाथ की दो उंगलियों में फ्रैक्चर हुआ है।

मोबाइल से बहन को दी एक्सीडेंट की सूचना दिनेश की बहन शिवानी अहिरवार ने बताया कि उसके भाई के मोबाइल से फोन आया था, जिसमें कहा गया कि दिनेश का एक्सीडेंट हो गया है और उसे गंभीर चोट आई है। फोन करने वाले ने तुरंत सीएचसी अस्पताल कोलार रोड पहुंचने के लिए कहा। इसके बाद शिवानी अपनी मां गीता और बहन निकिता के साथ अस्पताल पहुंची, जहां दिनेश का इलाज चल रहा था और उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान थे। बांसखेड़ी पुलिया के पास रोककर कार में बैठाया दिनेश ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च 2026 की दोपहर करीब एक बजे वह बांसखेड़ी पुलिया के पास से पैदल गुजर रहा था।

इसी दौरान निक्की शुक्ला, आकाश प्रजापति, तिलक चौहान, दिव्यांशु, नन्नू, अजय और अमन प्रजापति ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उससे पूछा कि वह विशु शर्मा के साथ क्यों घूमता है और पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए उसे जबरन कार में बैठा लिया। सुनसान इलाके में ले जाकर की बेरहमी से पिटाई दिनेश के मुताबिक आरोपी उसे कार में बैठाकर सोम्या ग्रीन सिटी कॉलोनी के पास एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां डंडे, लाठी, बेल्ट और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई की गई। लगातार मारपीट के कारण वह बेहोश हो गया।

Read Also :- निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this