25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालगोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

Published on

भोपाल

राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए एक परिचय पत्र (आईकार्ड) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) गौतम सोलंकी और थाना प्रभारी (टीआई) अवधेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था में सदस्यों की भूमिका अहम एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी ने समिति के सदस्यों को पहचान पत्र वितरित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर रक्षा समिति के सदस्य पुलिस के लिए ‘आंख और कान’ की तरह कार्य करते हैं। सूचना तंत्र को मजबूत करने और त्योहारों व विशेष आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में इन सदस्यों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

आधिकारिक आईकार्ड मिल जाने से अब इन सदस्यों को फील्ड पर कार्य करने में और अधिक सुगमता होगी। थाना प्रभारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल ही अपराध नियंत्रण की पहली सीढ़ी है। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और तत्काल पुलिस को सूचित करें। आईकार्ड वितरण के दौरान समिति के सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया और उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का संकल्प लिया।

Read Also :- उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...