14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeजनसम्पर्कदेश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

Published on

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश को आश्वस्त किया है कि भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय उथल-पुथल के बावजूद भारत का ऊर्जा आयात कई वैकल्पिक स्रोतों और मार्गों से सुचारू रूप से जारी है, जिससे घरेलू मांग में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। घरों को मिलेगी 100% आपूर्ति, उद्योगों के लिए भी पुख्ता इंतजाम मीडिया से अनौपचारिक चर्चा के दौरान पुरी ने कहा कि सरकार ने प्राथमिकता तय कर दी है। उन्होंने घोषणा की, “हमने यह सुनिश्चित किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की 100% आपूर्ति बनी रहे।” इसके अलावा, वैश्विक व्यवधानों के बावजूद उद्योगों को भी उनकी सामान्य गैस आवश्यकता का लगभग 70-80% हिस्सा मिल रहा है, जो सरकार के कुशल आपूर्ति प्रबंधन को दर्शाता है।

सप्लाई चैन के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित वाणिज्यिक एलपीजी की उपलब्धता को लेकर बनी चिंताओं को दूर करने के लिए सरकार ने एक तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। इसमें इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के कार्यकारी निदेशक शामिल हैं। यह समिति रेस्टोरेंट संघों और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करेगी और क्षेत्रीय मांग के आधार पर आपूर्ति को प्राथमिकता देगी। होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भरता हुई कम भारत की ऊर्जा सुरक्षा की मजबूती का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि वर्तमान में भारत के कुल कच्चे तेल के आयात का 70% हिस्सा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’के अलावा अन्य मार्गों से आता है। यही कारण है कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति होने के बावजूद भारत की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। घरेलू एलपीजी उत्पादन में 10% की वृद्धि सरकारी सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में घरेलू स्तर पर एलपीजी उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही, एलपीजी और एलएनजी की अतिरिक्त खेपें जल्द ही भारत पहुँचने वाली हैं, जिससे आने वाले दिनों में स्टॉक और अधिक मजबूत हो जाएगा।

Read Also :- एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...