11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभोपालनिगम ने भेल क्षेत्र के कल्पना नगर कम्यूनिटी हॉल को कब्जे से...

निगम ने भेल क्षेत्र के कल्पना नगर कम्यूनिटी हॉल को कब्जे से मुक्त कराया

Published on

भोपाल

नगर निगम ने कल्पना नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल को वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे से मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार कम्यूनिटी हॉल में कब्जा कर मदरसे का संचालन किया जा रहा था। कॉलोनीवासियों की शिकायत मिलने के बाद निगम प्रशासन ने यह कार्रवाई की। बुधवार को नगर निगम के जोन क्रमांक-15 के अमले और अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक-64 के अंतर्गत आने वाले कल्पना नगर स्थित कम्यूनिटी हॉल को खाली कराया।

स्थानीय रहवासियों ने शिकायत की थी कि कम्यूनिटी हॉल में लंबे समय से मदरसे का संचालन किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक उपयोग प्रभावित हो रहा था। मामले के संज्ञान में आने के बाद जोन-15 के जोनल अधिकारी ठाकुर सिंह ने मदरसा संचालित करने वाली रूशदा सुल्तान को कम्यूनिटी हॉल खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद निर्धारित समय में हॉल खाली नहीं किया गया। इसके बाद निगम के अमले और अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए कम्यूनिटी हॉल को खाली कराया और उसे निगम के कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम की संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Read Also :- हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this