12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालपत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर क्रेन ऑपरेटर ने...

पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर क्रेन ऑपरेटर ने की खुदकुशी

Published on

भोपाल

राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर में एक 27 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान केशव धानक (पुत्र घिसीलाल धानक) के रूप में हुई है, जो पेशे से क्रेन ऑपरेटर था। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है। सुसाइड से पहले युवक ने अपने भाई और पत्नी को मैसेज भेजकर अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को ठहराया है। सुसाइड नोट में पत्नी को बताया जिम्मेदार पुलिस के अनुसार, केशव ने फंदे पर झूलने से पहले मोबाइल पर एक संदेश छोड़ा, जिसमें उसने स्पष्ट रूप से लिखा कि वह अपनी पत्नी कृष्णा की वजह से यह आत्मघाती कदम उठा रहा है। गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला, तो केशव का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, ऑडियो क्लिप सौंपी मृतक के चाचा विनोद धानक ने आरोप लगाया है कि शादी के चार साल बाद भी बहू का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। उन्होंने बताया कि केशव को उसकी पत्नी, सास और बड़ी साली द्वारा लगातार फोन पर प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का दावा है कि ससुराल पक्ष के लोग केशव को गंदी गालियां देते थे और उसे फर्जी महिला अपराध के मामले में जेल भिजवाने व जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस जांच में जुटी परिजनों ने पुलिस को चार ऑडियो क्लिप भी सौंपी हैं, जिनमें कथित तौर पर ससुराल पक्ष द्वारा दी जा रही धमकियां रिकॉर्ड हैं। चाचा विनोद ने मांग की है कि केशव को न्याय मिलना चाहिए और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट और ऑडियो क्लिप को जांच में शामिल कर लिया गया है। बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read Also :- एनटीपीसी विंध्याचल को मिला प्रतिष्ठित ‘सीआईआई नेशनल एचआर एक्सीलेंस अवार्ड’

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this