21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालसूखी सेवनिया रेलवे स्टेशन पर रेल हादसे की मॉक ड्रिल

सूखी सेवनिया रेलवे स्टेशन पर रेल हादसे की मॉक ड्रिल

Published on

भोपाल

सूखी सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सूचना मिली कि एक यात्री ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और कई यात्री बोगियों के अंदर फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को अलर्ट किया और कुछ ही मिनटों में राहत व बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बाद में स्पष्ट हुआ कि यह रेल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल थी। मॉक ड्रिल के तहत ट्रेन हादसे जैसी स्थिति तैयार की गई थी, जिसमें बोगियों को एक-दूसरे के ऊपर चढ़ा हुआ दर्शाया गया। बचाव दल ने युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू किया। गैस कटर की मदद से बोगियों के दरवाजे और छत काटे गए, जबकि खिड़कियों के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ड्रिल के दौरान विशेष रूप से बोगी के नीचे फंसे यात्रियों को निकालने के लिए ‘एयरबैग’ तकनीक का प्रयोग किया गया। इस तकनीक की मदद से भारी मलबे के बीच से भी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया गया। इस दौरान भोपाल रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज त्यागी भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बचाव कार्य का निरीक्षण किया और रेलवे की मेडिकल टीम द्वारा घायलों को दिए जा रहे प्राथमिक उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार मॉक ड्रिल का उद्देश्य रेल दुर्घटना जैसी आपात स्थिति में एनडीआरएफ, रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे मेडिकल टीम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और बचाव कार्य की तैयारियों को परखना था।

Read Also :- निगम ने भेल क्षेत्र के कल्पना नगर कम्यूनिटी हॉल को कब्जे से मुक्त कराया

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...