11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभोपालमहाकुंभ की 'रुद्राक्ष गर्ल' ने केरल के मंदिर में रचाई शादी; उत्तर...

महाकुंभ की ‘रुद्राक्ष गर्ल’ ने केरल के मंदिर में रचाई शादी; उत्तर से दक्षिण तक मचा बवाल

Published on

महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा में आई मध्यप्रदेश के महेश्वर की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी कर ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह को लेकर देशभर में बहस छिड़ गई है। जहां एक ओर परिवार और कुछ संगठनों ने इसे साजिश बताया है, वहीं कपल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी शादी को प्रेम विवाह बताते हुए जान को खतरा होने की बात कही है। गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फरमान खान ने मीडिया के सामने विवाह प्रमाणपत्र दिखाते हुए कहा कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। उन्होंने कहा कि केरल सरकार के स्मार्ट एप और पंचायत से उन्हें शादी का प्रमाणपत्र मिला है। फरमान ने यह भी कहा कि मीडिया में यह गलत खबर फैलाई जा रही है कि मोनालिसा घर से भागकर आई है, जबकि वह करीब दस दिन पहले अपने पिता के साथ केरल आई थीं। फरमान के अनुसार, मोनालिसा के घरवाले उनकी शादी कहीं और कराना चाहते थे।

इस कारण मोनालिसा ने उनसे शादी करने के लिए कहा और चेतावनी दी कि यदि शादी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेंगी। मोनालिसा ने भी कहा कि उन्होंने ही पहले फरमान को प्रपोज किया था। फरमान ने शादी को लव जिहाद बताने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों अपने-अपने धर्म में रहते हुए सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वे मंदिर भी जाते हैं और मस्जिद भी। वहीं मोनालिसा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को बहलाकर और डराकर शादी कराई गई है। परिवार ने मामले में जांच की मांग की है। महेश्वर में कुछ संगठनों ने भी इस मामले को लेकर नाराजगी जताई है और कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के लिए केरल में हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात फरमान खान से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। मोनालिसा को पहचान तब मिली थी जब वह परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं। उस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वह अचानक चर्चा में आ गई थीं।

Read Also :- उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...