21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालरोड एक्सीडेंट में असिस्टेंट मैनेजर की मौत पर 1.13 करोड़ का मुआवजा,...

रोड एक्सीडेंट में असिस्टेंट मैनेजर की मौत पर 1.13 करोड़ का मुआवजा, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Published on

भोपाल

भोपाल की एक अदालत ने सड़क दुर्घटना के एक गंभीर मामले में मृतक के परिजनों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। जिला न्यायाधीश प्रहलाद सिंह कैमेथिया की अदालत ने एक निजी कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में 1,13,29,306 रुपये (एक करोड़ तेरह लाख उनतीस हजार तीन सौ छह रुपये) की क्षतिपूर्ति राशि देने का आदेश दिया है। अदालत ने यह राशि घटना की तिथि से 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर के साथ एक्सीडेंट करने वाले वाहन के स्वामी, ड्राइवर और न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (अरोरा हिल्स, भोपाल) को संयुक्त रूप से भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने मारी थी टक्कर मामला 5 अगस्त 2023 की रात का है। मृतक राम आसरे शर्मा, जो ‘आरएम फास्फेट एंड केमिकल लिमिटेड’ कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, कार से इंदौर से ब्यावरा की ओर जा रहे थे। रात करीब 11:45 बजे सारंगपुर में आराध्या रेस्टोरेंट के सामने रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने तेजी और लापरवाही से कार को जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर ही हो गई थी मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि राम आसरे शर्मा को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी दुखद मृत्यु हो गई। थाना सारंगपुर ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर और मालिक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच के बाद जिला न्यायालय में अभियोग पत्र (चार्जशीट) पेश किया था। कोर्ट ने क्या कहा?
मृतक के परिजनों की ओर से अधिवक्ता एलबी यादव ने क्लेम प्रकरण प्रस्तुत किया था। प्रकरण की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि: ट्रक ड्राइवर रॉन्ग साइड से वाहन चला रहा था। दुर्घटना पूरी तरह से ट्रक ड्राइवर की लापरवाही का परिणाम थी। मृतक एक प्रतिष्ठित पद पर थे, जिसका आर्थिक प्रभाव उनके परिवार पर पड़ा है। इन तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जिला न्यायाधीश ने इतनी बड़ी क्षतिपूर्ति राशि का आदेश पारित किया, जिससे पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।

Read Also :- सूखी सेवनिया रेलवे स्टेशन पर रेल हादसे की मॉक ड्रिल

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...