17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालइंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

Published on

इंदौर

इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। रबर कारोबारी मनोज पुगलिया के घर में ई-कार की चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें कारोबारी और उनकी गर्भवती बहू सहित 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने सुरक्षा मानकों और राहत कार्यों की तत्परता पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जबकि निकटतम फायर स्टेशन महज 5 किलोमीटर की दूरी पर था। रहवासियों का कहना है कि यदि समय पर मदद मिल जाती, तो आग को निचली मंजिल तक ही सीमित रखा जा सकता था और आठ कीमती जानें बचाई जा सकती थीं।

वहीं दूसरी ओर, फायर कंट्रोल रूम के आधिकारिक रिकॉर्ड और लॉग बुक इन दावों के विपरीत कहानी बयां कर रहे हैं। विभाग के अनुसार, उन्हें पहला कॉल सुबह 4:01 बजे मिला और महज 17 मिनट के भीतर यानी 4:19 बजे टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। दावों के इस टकराव के बीच ‘ग्राउंड जीरो’ की पड़ताल में कुछ और भी घातक कारण सामने आए हैं। आग लगते ही घर की बिजली गुल हो गई, जिससे आधुनिक ‘डिजिटल लॉक’ जाम हो गए और लोग घर के अंदर ही कैद होकर रह गए। खिड़कियों पर लगी लोहे की मजबूत जालियों ने बचाव के सारे रास्ते बंद कर दिए, जिससे घर एक ‘तंदूर’ में तब्दील हो गया। इसके अलावा, घर में रखे लगभग 15 कमर्शियल सिलेंडरों के फटने और केमिकल की मौजूदगी ने आग की तीव्रता को कई गुना बढ़ा दिया।

Read Also :- मोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या, 15 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...