19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालभक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

Published on

भोपाल

राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ। सुबह के पहले सूर्योदय पर श्रद्धालुओं ने शंखनाद के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर नववर्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिरों में मां शैलपुत्री की आराधना के साथ घट स्थापना की गई और भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ जवारे बोए। भेल क्षेत्र स्थित पिपलानी के श्री गणेश मंदिर परिसर में मराठी सांस्कृतिक मंडल द्वारा स्थापित 31 फीट ऊंची गुड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे प्रदेश की सबसे ऊंची गुड़ी बताया जा रहा है। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं ने ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के जयघोष के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र महाराष्ट्र की जीवंत संस्कृति और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

Read Also: दृष्टिबाधित बच्चों की मदद को आगे आया बीएचईएल लेडीज क्लब, खाद्य सामग्री की भेंट

दूसरी ओर, आध्यात्मिक चेतना के केंद्र गायत्री शक्तिपीठ द्वारा उपवन स्वास्थ्य पार्क में सामूहिक सूर्य अर्घ्यदान का आयोजन किया गया, जिसमें 108 साधकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दीं। इसके साथ ही नौ दिवसीय गायत्री महामंत्र अनुष्ठान और विश्व कल्याण के लिए विशेष यज्ञ का भी शुभारंभ हुआ। शहर के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर आशिमा अनुपमा सिटी स्थित श्री शिव नारायण मंदिर और अन्य देवालयों में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू किए गए हैं। पूरे शहर में आकर्षक विद्युत सज्जा और भगवा ध्वजों के बीच भक्तिमय वातावरण निर्मित है, जो चैत्र नवरात्रि के समापन तक निरंतर जारी रहेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...